BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 10:32 am
BIG NEWS : जिले का गांव रैवास और शादी समारोह का कार्यक्रम, जब वर्ग विशेष के मोहल्ले से निकली बिन्दोली तो शुरू हुआ विवाद, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, 3 लोगो पर प्रकरण दर्ज, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जावरा के पास गांव रैवास में बिनोली निकालने को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित पक्ष का दावा है कि राजपूत समाज के लोगों ने पिकअप खड़ी कर रास्ता रोक दिया। विवाद बढ़ा तो पुलिस पहुंची और सुरक्षा देकर बिनोली निकलवाई। दुल्हन के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने राजपूत समाज के 3 लोगों ने प्रकरण दर्ज किया हैं।

रैवास में दो अलग-अलग समाज के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। गुरुवार की गांव में प्रकाश मालवीय की बेटी की शादी थी। राजस्थान से आई बारात गांव में निकल रही थी। बारात जब राजपूत मोहल्ला से गुजर रही थी तभी कुछ लोगों ने टायर खराब होने का बहाना बनाकर रास्ते में पिकअप खड़ी कर दी। उस रास्ते से निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। जातिसूचक शब्द कहकर मारने की धमकी दी। इससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

पुलिस ने निकलवाई बारात-

पुलिस को सूचना मिलने पर सरसी व औद्योगिक क्षेत्र थाने से बल पहुंचा। पुलिस सुरक्षा में बारात निकलवाई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। रातभर व शुक्रवार को सुबह भी पुलिस बल गांव में ही मौजूद रहा। पुलिस थाना टीआई प्रकाश गडरिया ने बताया रात्रि में विवाद के बाद बल तैनात कर दिया था। पुलिस की मौजूदगी में बारात निकलवाई और तीन आरोपियों पर आईपीसी की धारा 341, 294, 506, 34 व एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज गिरफ्तार कर लिया हैं। गांव में फिलहाल शांति है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE