BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 3:31 pm
BIG NEWS : बेटी का बर्थडे और 30 साल का मुकेश, जब डीजे की आवाज को लेकर हुआ विवाद तो भाजपा नेता के बेटे ने किया फायर, युवक की हुई दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी, पढ़े कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। शहर में तीन साल की बेटी का बर्थडे मना रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बर्थडे पार्टी में तेज डीजे बज रहा था। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह तोमर ने डीजे बंद करने का कहा। युवक ने बात नहीं सुनी तो भाजपा नेता ने अपने बेटे से गोली मारने का कह दिया। नेता के बेटे ने युवक को गोली मार दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र की अब्दुल कलाम कॉलोनी का है। मुकेश वर्मा पुत्र शंकरलाल वर्मा (30) इंदौर में रहकर व्यवसाय करता था। वह मामा के लड़के की शादी में परिवार के साथ शिवपुरी आया हुआ था। मुकेश की 3 साल की बेटी काव्या का 5 मई को बर्थडे था। शुक्रवार शाम को अब्दुल कलाम कॉलोनी में बर्थडे पार्टी रखी गई थी। यहां मेहमान भी आए थे। पार्टी देर रात तक चलती रही।

पड़ोस में रहने वाले भाजपा नेता ब्रजेंद्र सिंह तोमर से डीजे बंद करने के लिए कहा। मुकेश ने बात नहीं मानी तो दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हो गई। इस पर भाजपा नेता ने अपने बेटे योगेंद्र से कहा- गोली मार दो इसे। योगेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से मुकेश की तरफ फायर कर दिया। मुकेश की आधी खोपड़ी उड़ गई और भेजा बाहर आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE