BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 4:44 pm
BIG NEWS : नवविवाहित महिला और 10 साल बड़ा ट्यूशन टीचर, जब खाकी को लगी भनक तो पहुंची होटल, फिर जैसे ही तोड़ा कमरे का दरवाजा तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये किस हालत में मिली महिला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में एक नवविवाहिता ने होटल में जाकर जहर खा लिया। जहर खाने से उक्त महिला की मौत हो गई। दो महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। दस साल बड़े ट्यूशन टीचर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर की स्कीम-78 स्थित होटल टेन-इलेवन ग्रैंड में शनिवार दोपहर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। मामले में किसी ट्यूशन टीचर द्वारा ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। महिला का नाम ईशा पति संभव जैन (26) निवासी इमली बाजार है।
होटल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार मृतका ने शुक्रवार सुबह 11 बजे होटल के कमरा नंबर 307 में चेक-इन किया था। रूम लेने के समय सभी जरूरी दस्तावेज होटल के रिसेप्शन पर दिए थे और कहा था कि वह ऑनलाइन काम करती है, इसलिए वाई-फाई की जरूरत होने के कारण होटल में एक दिन के लिए रूम ले रही है। उसने होटल स्टाफ को उसे डिस्टर्ब नहीं करने की हिदायत भी दी थी।
शनिवार को जब सुबह 11 बजे मृतका के चेक आउट का समय हुआ तब होटल के रिसेप्शन से उसके कमरे में फोन लगाया गया। फोन नहीं उठाने पर होटल स्टाफ ने जाकर काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका में होटल मैनेजर ने लसूडिया पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो, वहां मृतका ईशा मृत अवस्था में मिली। कमरे में सल्फास की गोली के कई खाली और भरे पैकेट भी पुलिस ने बरामद किए हैं।फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मला है। मृतका का मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। लसूडिया पुलिस ने इस मामले में मृतका के परिजन द्वारा लगाए गए ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच करने की बात कही है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
मृतका के मामा लोकेश गंगवाल ने बताया कि मृतका की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। इससे पहले भी एक बार उसकी सगाई हुई थी, लेकिन वो रिश्ता उसके एक पुराने ट्यूशन टीचर ने तुड़वा दिया था। इस बारे में परिवार को बाद में पता चला था। लोकेश ने बताया कि उक्त ट्यूशन टीचर ईशा से उम्र में इस साल बड़ा है और इंदौर में ही रहता है। कई साल पहले ईशा उसके यहां कोचिंग पढ़ने जाती थी। इस दौरान दोनों का संपर्क हुआ था। टीचर लंबे समय से ईशा को ब्लैकमेल कर रहा था।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE