BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 11:07 am
BIG NEWS : जिले का कुकड़ेश्वर और ये अवैध गतिविधि, जैसे ही बजी थाने की फ़ोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब खेत पर दी दबिश तो हत्थे चढ़े बदमाश, जानिए लाखों के हिसाब के साथ ऐसा क्या कर रहे थे आरोपी, पढ़े खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा जिले मे अवैध जुआ सट्टा चलाने वालो पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिये सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है। जिसके पालन मे दिनांक 06 मई 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06-07 मई 2023 की दरम्यानी रात्री को सउनि दिलीप कुमार को उनके विश्वसनिय मुखबीर द्वारा सूचना दिया कि ग्राम मोकडी नगपुरा प्लाटो का खेड़ा के रोड के पास में नितेश पिता भुरालाल चौहान नि कुकडेश्वर का अपने साथीयो के साथ मिलकर रामलाल गुर्जर नि नगपुरा के खेत पर बैठ कर टार्च की रोशनी में क्रिकेट मैच का सट्टा लगाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है जिनको तत्काल दबीश देकर पकड़ा जाये तो सफलता मिल सकती है। 

सूचना पर थाना कुकडेश्वर पुलिस द्वारा दो टीम बनाकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जहां पांच व्यक्ति क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से सट्टा लगाते दिखे जिनको पहचान व पुलिस टीमो द्वारा घेराबंदी कर मोके पर तीन व्यक्तियो नितेश पिता भुरालाल चौहान जाति नाई उम्र 28 साल निवासी ब्राह्मण मोहल्ला कुकडेश्वर,  रामचन्द्र उर्फ चन्दर पिता रामेश्वर जाट उम्र 31 साल निवासी नगपुरा एवं अरविन्द पिता मोहनलाल चौधरी उम्र 33 नि तालाब की पाल के पास कालेज के सामने मनासा को पकड़ा गया व दो व्यक्ति अँधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये। उक्त तीन व्यक्तियो के कब्जे से व मोके से एण्ड्रोईड मोबाईल 3 किपेड मोबाईल 4, पावर बैंक-2, पेन- 2, सट्टा अंक लिखा पर्चा- 4 पृष्ट जिनके उपर सट्टा का हिसाब लिखा हुआ है, काले रंग की होण्डा साईन कंपनी की मोटर साईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन क्र. MP 44 MQ 9882 एक कपड़े की थेली, आरोपी बाबुलाल का आयुष्मान कार्ड, एक टार्च, एक पटीया कुल किमती 117320 रुपये व नगदी 4800 रुपये का मश्रुका जप्त किया गया तथा उक्त पांचो आरोपीयो के विरुद्ध थाना कुकडेश्वर पर पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर, सउनि दिलीप कुमार कलमोदिया, प्रआर रुद्रप्रतापसिंह, प्रआर मनोज भाटी, प्रआर प्रदीप शिन्दे सायबर सैल नीमच, आर संजय शर्मा, आर सूनिल भुरिया, आर लाल बहादुर भाटी आर लोकेश चौधरी आर नरेन्द्र जोशी आर प्रकाश सिंगाड एवं आर चालक राघवेन्द्र डागी का योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE