नीमच। नीमच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नीमच शहर ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर गुलाम अलाउद्दीन खान को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अलीम शेख प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा की सहमति से नियुक्त किया गया और नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान द्वारा दिया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश अहीर का जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया। इससे पूर्व गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहां की नीमच जिले में कांग्रेस संगठन में लगातार बदलाव हो रहे हैं नई नई नियुक्तियां हो रही है नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का अवसर मिल रहा है कांग्रेस संगठन में ऊर्जा का संचार हो रहा है संघर्ष और चुनौतियों का दौर है नए पदाधिकारी कांग्रेस के नए युवाओं को जोड़ने का प्रयास करें संगठन को मजबूत का काम करें। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा वचन पत्र की घोषणाओं को जन जन तक पहुंचाएं आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजय हो और जनता को योजना का लाभ मिले।
जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने कहा कि नीमच जिले में लगातार संगठन में सक्रिय लोगों को अवसर दिये जायेंगे और कांग्रेसी सिद्धांतों नीतियों पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया जाएगा नए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश अहीर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बृजेश सक्सेना कमल मित्तल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन मंत्री बृजेश मित्तल योगेश प्रजापति मनोरमा अंम्ब राजेंद्र हरित धर्मेंद्र परिहार गजेंद्र यादव इलियास कुरैशी जावेद दुर्रानी आबिद हुसैन ठेकेदार आमीन चंदेला इकबाल पठान ललित शर्मा अशरफ अली मोहम्मद सलीम खान अजहर खान भूरा कुरेशी साबिर मसूरी नितेश यादव आदि कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता अल्पसंख्यक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन इलियास कुरेशी ने किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार जावेद दुर्रानी ने माना।