BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 5:49 pm
BIG NEWS : कमलनाथ करेंगे नारी सम्मान योजना का शुभारंभ, पुरे जिले में एक साथ 13 ब्लॉको में होगा पंजीयन कार्य प्रारंभ, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 9 मई को मध्यप्रदेश के छिंदवाडा के परासिया से महिलाओ को संबल प्रदान करने वाली जनकल्याकारी नारी सम्मान योजना क शुभारंभ करेगे। इसके साथ ही मंदसौर जिले में जिले में प्रभारी अर्चना जायसवाल के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन के नेतृत्व में सभी 13 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां मंडलम स्तर पर योजना का शुभारंभ करते हुये पंजीयन कार्य प्रारंभ करेगे।  

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत मध्यप्रदेश की निवासी महिलाओ को विधानसभा चुनाव उपरांत बनने वाली कमलनाथ की सरकार द्वारा पांच सौ रूपया प्रति गैस सिलेण्डर एवं 1500 रूपये प्रतिमाह संबल के तौर पर उनके खाते में डाले जायेगे। इस तरह प्रति महिला एवं उनके परिवार को 25 हजार रूपये वार्षिक की बचत होगी। मंदसौर जिले में नारी सम्मान योजना हेतु सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने नारी सम्मान योजना कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेने को कहा है, इसके साथ ही योजना का पंजीयन कार्य को मंडलम एवं सेक्टर एवं बूथ स्तर तक करने को कहा है।

इसके साथ ही मंदसौर जिले की समस्त नारी शक्ति से आव्हान किया है कि वे मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भविष्य में लागू होने वाली नारी सम्मान योजना में आवश्यक रूप से पंजीयन करावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE