BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 6:54 pm
BIG NEWS : जिले का गांव आमलीभाट और रामनिवास का घर, जैसे ही बदमाशों ने दिया इस वारदात को अंजाम तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर मुखबिर की सूचना पर दी ठिकाने पर दबिश तो खाकी के हत्थे चढ़े आरोपी, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर    

Share On:-

सरवानिया महाराज । पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी तथा एडीशनल एसपी कनेश के नेतृत्व में अनुविभागीय पुलिस जावद रामतिलक मालवीय के निर्देश में तथा टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सरवानिया पुलिस चौकी ने चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीप स्थित ग्राम आमली भाट में पिछले दिनों रामनिवास पिता वेणीराम भट्ट के घर पर नकबजनी कर की गई चोरी के मामले में जावद थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सरवानिया महाराज ने दो नाबालिक एवं दो वयस्क चोरी के आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

पुलिस चौकी सरवानिया महाराज के हेड मोहर्रीर गोविंदसिंह हाडा ने बताया कि गत गुरुवार को ग्राम आमली भाट निवासी रामनिवास पिता वेणीराम भट्ट के घर पर रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा नकबजनी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर पुलिस चौकी सरवानिया महाराज के प्रभारी आई के तिवारी एवं डायल हंड्रेड ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की थी। इधर जांच चल ही रही थी कि मुखबिर की सूचना तथा ग्रामीणों के सहयोग से दो वयस्कों और दो अवयस्कों को पुलिस ने शंका के आधार पर राउंडअप किया था। जिन्होंने गहन पूछताछ मे अपराध करना कबूल किया। मामले में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज पर भारतीय दंड विधान की धारा 457 एवं 380 के तहत मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना में लिया गया था। 

पकड़े गए आरोपितों में दिलीप पिता सुरेश बावरी उम्र 20 साल ग्राम आमली भाट तथा सोनू पिता निर्मल बावरी उम्र 24 साल निवासी हरमाला हाल मुकाम आमली भाट तथा दो नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर चोरी गयी सोयाबीन जप्त की  है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया। संपूर्ण कार्रवाई पुलिस चौकी प्रभारी आई के तिवारी एवं चौकी स्टाफ सरवानिया द्वारा संपन्न की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE