BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 7:16 pm
BIG NEWS : पुरानी रंजिश के चलते ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, ट्रक के केबिन में मिली रक्त रंजित लाश, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम, पुलिस संदेही आरोपियों की कर रही तलाश, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर  

Share On:-

मुरैना। बीती रात्रि नूराबाद थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह ट्रक के कैबिन में उसकी रक्त रंजित लाश पड़े होने की सूचना पुलिस एवं परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि घटना की सूचना परिजनों को हत्या करने के बाद आरोपियों ने दी है।  फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक का पीएम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी है तथा संदेही आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सोमवार की सुबह हाईवे पर जाम लगाकर अपना रोष प्रकट किया। पुलिस की समझाइश एवं आश्वासन के पश्चात जाम खोला गया। 

थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कला पुत्र रामहेत गोड 40 वर्ष निवासी फड का पूरा बानमोर पेशे से ट्रक ड्राइवर है। कला जिस ट्रक को चलाता था, वह जेके टायर फैक्ट्री स्थित हाईवे किनारे ढाबा के पास खड़ा मिला था। आसपास के लोगों ने ट्रक में झांककर देखा तो खून से लथपथ कल्ला का शव केबिन में पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि ड्रायवर को गोली मारी गई है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की अपने गांव के ही आकाश खटीक, देवेंद्र पुरिया, प्रदीप खटीक, सतीश खटीक से 1 वर्ष पुरानी रंजिश चल रही थी, ऐसा परिजनों का कहना है। परिजनों द्वारा उक्त संदेही आरोपियों पर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की गई है, जिस पर से पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के शव का पीएम कराकर लाश उसके परिजनों के सुपुर्द कर दी गई, वहीं आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों द्वारा दी गई समझाइस के बाद जाम खोला गया। 

फिलहाल पुलिस ने चक्का जाम खुलवाने के बाद मृत व्यक्ति का पीएम करा कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE