BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<     KHABAR : देवास में भक्ति की बही गंगा, स्वर्णकार.. <<     KHABAR : राजगढ़ में वटवृक्ष युद्ध, 137 साल बनाम 300 साल.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<     KHABAR : नगर पालिका ने लगाए पौधे, विश्व पर्यावरण.. <<     छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : कोटड़ाबुजुर्ग में अवैध कटाई का आरोप,.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर छठवां ऑनलाइन हनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 8:23 pm
ELECTION REPORT : चुनावों को लेकर हिंदुत्व पर चोट, कांग्रेस का नया एजेंडा, बता रहे है जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन

Share On:-

कर्नाटक चुनाव से कांग्रेस अपनी एक बड़ी गलती को सुधारने की दिशा में पहला कदम उठाते दिख रही है और उसी के मद्देनज़र उसने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया कि यदि वो कर्नाटक की सरकार में आयी तो बजरंग दल को बैन करेगी ये अलग बात है कि कांग्रेस के इस वादे के बाद देशभर में बवाल मच रहा है और अब बजरंग दल की चंडीगढ़ इकाई ने इस मामले में कांग्रेस को मानहानि का नोटिस भेजा है। संगठन ने 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

लेकिन कांग्रेस यह सब बिना सोचे समझे नहीं कर रही है, इसके पीछे उसकी सोची समझी स्टेटजी दिखाई देती है, क्योकि यह सब करके कांग्रेस अपनी एक बड़ी गलती सुधारती दिख रही है और इसके लिए लगता है कांग्रेस ने अपना एजेंडा आम चुनाव तक के लिए तैयार कर लिया है।

गौरतलब है कि जब गुजरात से नरेंद्र मोदी केंद्र की राजनीति में आये तो भाजपा ने सत्ता प्राप्ति के लिए हिंदुत्व को बड़ा हथियार बनाया, जिसकी आंधी में कांग्रेस तिनके की तरह उड़ गयी और उसी के चलते कांग्रेस ने हड़बड़ी में उसी हिंदुत्व की राह पर चलना शुरू कर दिया। यह अलग बात है कि उसने हार्ड कोर हिंदुत्व की जगह सॉफ्ट हिंदुत्व को अपनाया। जैसे उसके नेता जनेऊ पहनने लगे, अपने चुनावी दौरों में मंदिर दर्शन को प्रमुखता देने लगे। वहीं उसकी कई राज्य सरकारों ने भाजपा के एजेंडे में शामिल हिंदुत्व के कई मंत्रांे का जाप शुरू कर दिया। यहां तक की कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर बोलने से भी डरने-घबराने लगे, जिसका परिणाम यह हुआ की आम जनता में उलटा मैसेज चला गया और आम लोगांे को लगने लगा की बीजेपी का हिंदुत्व वाला एजेंडा सही है तभी तो कांग्रेस भी अब उसको फॉलो कर रही है। इससे बीजेपी को और मजबूती मिली और कांग्रेस पिछड़ती गयी। यानी वो अब नकल करने वाली पार्टी बन गयी और भाजपा के अनुषांगिक संगठन मजबूत होते गए। 

लेकिन यह बात देर से ही सही कांग्रेस को अब समझ में आयी की वह तो भाजपा की अनुयायी बनती जा रही है और उसका परम्परागत वोट बैंक दलित और मुस्लिम उसका साथ छोड़ते जा रहे हैं। बस यहीं समझ के बाद उसने तय किया की भाजपा के हिंदुत्व पर करारी चोट की जाए। उसी के चलते लगता है कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस ने इलेक्शन मेनिफेस्टो में साफतौर पर यह वादा किया की यदि वह सरकार में आयी तो बजरंग दल को बैन करेगी। निश्चित तौर पर कांग्रेस की यह सोची समझी रणनीति दिखती है। उसने यह ऐलान कर बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे पर चोट करना शुरू कर दिया है ताकि एक फर्क की रेखा 2024 के आम चुनावों तक साफ़ तौर पर खींची जा सके।

कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने वाला ऐलान कर के कांग्रेस ने आने वाले चुनावों को लेकर भी एक मैसेज दे दिया है कि वह मुखर होकर बीजेपी के हिंदुत्व वाले एजेंडे पर चोट करेगी और साथ ही वह केंद्र की भाजपा सरकार की विफलताओं को उठाएगी, क्योकि कांग्रेस को यह भी समझ पड़ती दिख रही है की बीजेपी के पास चुनाव जितने का सबसे प्रमुख अस्त्र हिंदुत्व ही है, इसलिए इसी पर चोट की जाए तो देश को वह आसानी से समझा पाएगी की बीजेपी यदि हिंदुत्व का आसरा छोड़ दे तो बाकी मुद्दों पर उसको जनता के बीच जवाब देना भारी पड़ सकता है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE