BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 7:42 pm
BIG NEWS : 16 साल की नाबालिग और पेट का दर्द, जब परिजनों ने लगाई अस्पताल के लिए दौड़, फिर जैसे ही डॉक्टर ने की जांच तो उड़ गए होश, बालिका ने डरते हुए बताया ये सच, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मां-पिता के देहांत के बाद भाई-भाभी के साथ रह रही एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप की घटना हुई है। नाबालिग का भाई, जिसके यहां काम करता है, उसी ने ही नाबालिग से दुष्कर्म किया और धमकाकर आए दिन शोषण करता रहा।

हाल ही में किशोरी को पेट में दर्द होने पर परिजन ने डॉक्टर से चेकअप कराया। डॉक्टर ने खुलासा किया कि नाबालिग गर्भवती है। इसके बाद उससे पूछा गया तो उसने बताया कि भैया का मालिक उसके साथ गंदा काम करता था। घटना भंवरपुरा इलाके की है। मंगलवार को नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भंवरपुरा गांव में 16 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) अपने भाई-भाभी के साथ रहती है। काजल के मां-पिता का देहांत कुछ समय पहले हो गया है। वह दसवीं में पढ़ती है। छात्रा एक दिन घर पर अकेली थी। उसका भाई और भाभी काम पर गए थे। इसी समय उसके भाई का मालिक घर आया। उसने घर में अकेली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे और उसके भाई को मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद वह जब भी मौका मिलता नाबालिग का शारीरिक शोषण करता था। दो दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द हुआ। इस पर उसकी भाभी उसे लेकर महिला डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया तो खुलासा हुआ कि नाबालिग गर्भवती है। यह पता चलते ही उसके परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

डरते हुए बताया दुष्कर्मी का नाम-
जब परिजन ने नाबालिग से पूछा कि उसके साथ क्या हुआ है तो उसने बताया कि गांव का ही पुट्‌टो गुर्जर घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह धमकाता भी था कि यदि किसी से इस बात का जिक्र किया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। इस मामले में एसडीओपी घाटीगांव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE