BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 12:47 pm
BIG NEWS : जिले का ग्राम सिमरिया और रेलवे ट्रेक, जब खाकी को लगी भनक तो दौड़े अधिकारी, फिर जैसे ही मौके पर पहुंचे तो नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। जिले के डबरा के ग्राम सिमरिया में रेलवे ट्रैक के किनारे नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से आस पास के क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। महिला का शव नग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास ही बनी एक खंती में पानी में पड़ा हुथा था। शव के पास महिला की टूटी हुई चूड़ियां और मंगलसूत्र भी पडे हुए हैं जो साफ तौर पर बयान करते हैं कि महिला के साथ पहले जोर जबरदस्ती की गई उसके बाद महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। महिला के शरीर पर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान भी दिख रहे हैं पास में ही महिला के संघर्ष की कहानी बयान करते खून से सने हुए पत्थर भी पड़े हुए हैं, जो साफ तौर से बयान कर रहे हैं कि महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए दरिंदों के साथ संघर्ष जरूर किया होगा। डबरा के देहात पुलिस और ग्वालियर से पहुँची फॉरेंसिक टीम मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

आपको बता दें कि सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने निकले रेलवे कर्मचारियों को सिमरिया ताल के रेलवे ट्रैक के पोल क्रमांक 1189 /16 A2 के पास एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ दिखा। जिस पर रेलवे ट्रैक कर्मचारियों ने अपने संबंधित विभाग को सूचना दी। संबंधित विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची डबरा देहात थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने मृतक महिला की शिनाख्ती के प्रयास तेज कर दिए हैं, और आसपास के लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं ग्वालियर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक महिला कौन है और कहां की है इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिली है महिला की पहचान के प्रयास पुलिस कर रही है। घटना क्रम को देखकर साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। फ़िलहाल डबरा की देहात पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE