BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 11:36 am
BIG NEWS : जिले की सीताराम कॉलोनी और 16 साल पुराना रिश्ता, जब पति ने बेडरूम में किया ये काम तो..., जैसे ही पत्नी ने खाकी को सुनाई करतूत तो उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

छतरपुर। एमपी में छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को एक अजीब तरह के मामले की शिकायत प्राप्त हुई। इस शिकायत में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। इतना ही नहीं पति ने बेडरूम में भी कैमरा लगा दिया है जिससे उसकी निजता के भंग होने का खतरा बना रहता है। पत्नी ने बताया कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। पति एक दूसरी महिला के साथ अफेयर में होने के कारण उसे तलाक देने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। 

शिक्षक पति की करतूत, थाने पहुंचा मामला-

छतरपुर की सीताराम कॉलोनी में रहने वाली महिला रेखा शर्मा ने बताया कि लगभग 16 साल पहले 2007 में उसका विवाह सीताराम कॉलोनी में रहने वाले अरविंद शर्मा के साथ हुआ था। अरविंद शर्मा पेशे से शिक्षक है और छतरपुर के मुकरवा गांव में पदस्थ है। शिक्षक ने अपने ही स्कूल की एक महिला शिक्षिका के साथ अवैध संबंध बना रखे हैं, इसलिए अब वह मुझे और मेरे दो बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता। पति ने पत्नी से अलग होने के लिए अदालत में तलाक की अर्जी भी लगा रखी है। जिले के कुटुम्ब न्यायालय में यह मामला विचाराधीन है। महिला ने बताया कि उसका पति अरविंद शर्मा चाहता है कि मैं अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली जाऊं ताकि वह दूसरी शादी कर सके। इसीलिए तरह-तरह के प्रयोजन कर वह मुझे प्रताड़ित करता है। पिछले दिनों पति ने मुझ पर 24 घंटे नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं जिसके कारण मेरी निजता भंग हो रही है। महिला ने इस बात की शिकायत कुटुम्ब न्यायालय से भी की है जिसके बाद अदालत ने सिटी कोतवाली पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। 

हालांकि सिटी कोतवाली को निर्देश देने के बावजूद जब पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो महिला बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची और यहां एएसपी विक्रम सिंह से मिलकर आवेदन देते हुए उसने अपनी आपबीती सुनाई। एएसपी ने महिला का आवेदन लेकर तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE