BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 5:01 pm
BIG NEWS : जिले का पालखंदा और अवैध संबंध का शक, जब अंधेरी रात में पति ने उठाया ये कदम, फिर जैसे ही सुबह ससुर ने खोली पलंट पेटी तो उड़ गए होश, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के पालखंदा में एक महिला की रक्त रंजीत लाश घर की ही पलंग पेटी में बंद मिली। महिला की हत्या उसके पति ने एक दिन पहले रात में की और उसे छुपाकर पलंग पेटी में रख दिया था। जब महिला घर में नहीं दिखी तो आरोपी पति ने ही पिता को कहा की आपकी बहु को मैंने मार दिया है ढूंढ सको तो ढूंढ लो। जिसके बाद उसकी 24 घंटे पुरानी लाश घर की पलंग पेटी में से मिली। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पालखन्दा में घर के अंदर बंद पेटी में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला का पति विजय परमार दर्जी का काम करता है। उसका पत्नी दीपा से बीते सात वर्षाे से विवाद चल रहा था। एक वर्ष पहले दोनों के बीच राजीनामा हुआ था। दीपा के भाई हेमंत चौहान ने आरोप लगाया कि विजय परमार के दो महिलाओं से अवैध संबंध थे। दो दिन पहले पति पत्नी में विवाद हुआ था। विजय ने मुझे फोन लगाकर कहा था की अपनी बहन को ले जाओ। जिसके बाद शुक्रवार को सुबह पुलिस ने बहन दीपा की हत्या की सुचना दी। सनसनीखेज हत्या के मामले में दीपा की लाश पुलिस को उसके घर में रखी पलंग पेटी में से बरामद हुई है। उसकी धारधार हथियारों से हत्या की गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नरवर पुलिस टीम व एफएसएल के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की और मृतिका महिला की लाश को पीएम के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा। 
मृतक महिला के भाई हेमन्त ने सास सावित्री, ससुर अंतर सिंह और पति विजय परमार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र चंद देवड़ा का कहना है कि मामला संदिग्ध है जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कह पाएंगे आशंका जताई है कि महिला के सिर पर व कंधे पर पीछे से वार किया गया है ।

बहु को मार दिया है खोज सकते हो तो खोज लो-
मृतक महिला के दो बच्चे है इनमें से एक 17 साल का लड़का जो साथ रहता था और 21 साल की लड़की अपने मामा के साथ देवास में रहती है। नाबालिग लड़के ने बताया की पापा ने मम्मी को मारा है। उन्होंने कल रात को दादा से कहा की तुम्हारी बहु को मेने मार दिया है उसको ढूंढ सको तो ढूंढ लेना। जिसके बाद परिवार में सभी ने घर में खोजबीन शुरू की तो पलंग पेटी के अंदर से मम्मी की लाश निकली।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE