BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 6:48 pm
BIG NEWS : रतलाम का बड़ावदा और बालाजी रेस्टोरेंट, जब नायब तहसीलदार पहुंचे निरीक्षण पर तो अचानक शुरू हुआ विवाद, वायरल वीडिओ ने उगले कई राज, पुलिस ने दर्ज  किया मामला, पढ़े खबर     

Share On:-

रतलाम। बड़ावदा में गुरुवार को नायब तहसीलदार से मारपीट की घटना सामने आई है। बड़ावदा में रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों ने मिलकर नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया की दुकानदार से बहस और झूमाझटकी होते हुए दिखाई दे रही है। एक वीडियो में नायब तहसीलदार युवक को चांटा मारते नजर आ रहे है। जिसके बाद 2-3 लोग नायब तहसीलदार पर हमला कर देते है।

दरअसल तहसीलदार के पास सीएमओ का प्रभार और स्वच्छता नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी है। वह रेस्टोरेंट में प्रतिबंधित पॉलीथिन उपयोग व गंदगी का चालान बनाने पहुंचे थे। जहां बहस के रेस्टोरेंट संचालक समेत तीन लोगों ने हमला कर दिया। बड़ावदा थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर आरोपी विनोद, विक्रम व दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी विनोद को देर शाम हिरासत में ले लिया व बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बहरहाल इस घटनाक्रम के विरोध में नायब तहसीलदारों को गार्ड सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर जिलेभर के नायब तहसीलदार शुक्रवार को कलेक्टर नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी से मिलेंगे। नायब तहसीलदारों पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओ को लेकर राजस्व अधिकारियो और कर्मचारियों में आक्रोश है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE