BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 10:53 am
BIG NEWS: एमपी-राजस्थान के कुख्यात तस्कर कमल राणा को लेकर बड़ी खबर, उदयपुर महानिरीक्षक ने ये क्या लिया फैसला, राणा के साम्राज्य पर संकट, अब गुर्गो पर गिरेगी गाज, पढें खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, मादक पदार्थों की तस्करी आदि अपराध करने के शातिर बदमाश कमल राणा की गिरफ्तारी पर महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर ने दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। कमल राणा पर 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होकर कई मामलों में फरार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी थाना रठांजना निवासी कमल सिंह उर्फ कमल राणा पुत्र डूंगर सिंह राजपूत जिला चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सिरोही, पाली, बाड़मेर, उदयपुर व राजस्थान के कई जिलों सहित मध्यप्रदेश के कई थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखना व मादक पदार्थों की तस्करी आदि के करीब 36 संगीन अपराधों में लिप्त होकर कई प्रकरणों में काफी समय से फरार चल रहा है।

कमल राणा की गिरफ्तारी हेतु आसपास के जिलों राज्यों में कई संभावित स्थानों पर तलाशी की गई, परंतु फरार अपराधी कमल राणा का कोई पता नहीं चल पाया। कमल राणा की गिरफ्तारी पर पूर्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब रेंज मुख्यालय से दस हजार रुपये किया गया है। अपराधी कमल राणा पर डीआईजी रतलाम (मध्यप्रदेश) ने 20 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा कर रखी है। जिला चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के भी एक प्रकरण में वांछित चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त कमल राणा की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE