BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2023, 11:29 am
BIG NEWS : शहर का प्रताप नगर और 32 साल की युवती, पहले युवक ने दोस्ती कर किया प्यार का नाटक, फिर नशीली चीज मिलाकर किया ये घिनोना काम, जैसे ही पीड़िता ने देखा मोबाइल में वीडिओ तो उड़ गए होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर      

Share On:-

जयपुर। शहर में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। नशीली चीज खिलाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। शादी करने का वादा कर 2 साल तक दुष्कर्म करने के साथ रुपए भी ऐंठे। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। प्रताप नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच प्रताप नगर थाना एसएचओ मानवेन्द्र सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी 32 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 2 साल पहले उसकी मुलाकात अविनाश चौधरी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती होने पर वह उसके घर आने लगा। उससे प्यार करने का नाटक करता रहा। आरोप है कि आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसे खाने में नशीली चीज मिलाकर खिला दिया। नशा मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसके अश्लील वीडियो मोबाइल में बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर पिछले 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उससे रुपए भी ऐंठे। शादीशुदा होने का विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE