BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 2:12 pm
BIG NEWS : वर्ग 2 की शिक्षक भर्ती और पुलिस आरक्षक सोनेराम धाकड़, पहले 110 युवकों को दिया अच्छे अंक दिलाने का झांसा फिर हड़पे करोड़ो रूपए, जब अभ्यर्थीयो को लगी इस फ्रॉड की सूचना तो पहुंचे एसपी कार्यालय, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर  

Share On:-

मुरैना। जिले के युवाओं को व्यापम परीक्षा पास करवाकर शिक्षा विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पुलिस विभाग के एक आरक्षक में 110 युवाओं से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की ठगी की है। शिकायत मिलने के बाद एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ जांच शुरू करा दी है।

बताया गया है कि जिले 5 वी वाहिनी में पदस्थ आरोपी पुलिस आरक्षक सोनेराम धाकड़ ने जिले के 110 बेरोजगार युवाओं को शिक्षक भर्ती वर्ग दो में व्यापम परीक्षा में सेंटर हैक करवाकर अच्छे अंक दिलाने और नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 50 हजार के हिसाब से 4 करोड़ 50 लाख रुपए लिए थे। लेकिन रुपए देने वाले युवाओं के ना तो अच्छे अंक आए और ना ही उन्हें नौकरी मिली। पीड़ित लगातार आरोपी पुलिसकर्मी से अपने रुपए वापस मांग रहे थे लेकिन पुलिसकर्मी ने जब पैसे नहीं लौटाए तो परेशान होकर उन्होंने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान से की है। एसपी ने एसडीओपी संजय कोच्छा को जांच सौंप दी है।  

पीड़ित मोनू धाकड़ का कहना है कि पुलिस आरक्षक सोनेराम धाकड़ ने व्यापम परीक्षा वर्ग 2 में अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर हमसे साडे चार लाख रुपए लिए थे। इस दौरान 110 युवाओं से उन्होंने इसी तरह ठगी की थी। आरक्षक ने हमसे कहा था कि मैं मंत्री जी के वहां पदस्थ हूं। मेरी डायरेक्ट भोपाल बोर्ड में बात होती हैं मैं आपका काम करवा दूंगा। जिसमें ना तो हमारी नौकरी लगी और ना ही हमें अब पैसे लौटाए जा रहे हैं। इसी की शिकायत लेकर हम एसपी के वहां आए हैं। हालांकि हम लोग कैलारस थाना एसडीओपी से लेकर तत्कालीन एसपी साहब को पहले भी आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 

वहीं एसडीओपी संजय कोच्छा का कहना है कि हम लोगों के पास शिकायत आई है। जिसमें एक आरक्षक के द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। हमने आरक्षक को नोटिस जारी कर दिया हैं और जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE