BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 4:35 pm
BIG NEWS : नीमच के कीर्ति नगर स्थित मेघना स्टोर और बेरोजगार युवा, जब नौकरी के नाम पर की युवाओं के साथ ठगी तो पीड़ित पहुंचे एसपी कार्यालय, लगाए कई गंभीर आरोप, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का झांसा देकर रुपए एंठने का गंभीर मामला नीमच में सामने आया है। इस मामले की शिकायत लेकर कई नौजवान युवक-युवती आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच पर पहुंचे। 

उन्होंने बताया कि नीमच के कीर्ति नगर में मेघना स्टोर के नाम से एक ऑफिस संचालित है। जहां से कृष्णा पिता रामेश्वर और अंजलि सोशल मीडिया से बात करके जॉब का ऑफर करते हैं। वे ऑफिस वर्क और फिक्स वेतन का लुभावना वादा कर पहले 3000 रूपए जमा करा लेते हैं। बाद में 20000 रूपए और वसूल लेते हैं। पैसा लूटने के लिए भोले-भाले लड़कों व लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर धोखाधड़ी करते हैं। रुपया मिल जाने के बाद नौकरी के नाम पर नेटवर्क मार्केटिंग का काम करने का कहते हैं। यह भी दबाव बनाते हैं कि हमने जैसे तुम्हें जोड़ा है वैसे ही तुम भी लोगों को जोड़ो। यह लोग ट्रेनिंग के नाम पर लड़के लड़कियों को उदयपुर ले जाते हैं और एक ही कमरे में ठहराते हैं। 

युवाओं ने यह भी बताया कि ये हमारा आधार कार्ड और दस्तावेज भी ले लेते हैं। डरा धमकाकर कागजों पर साइन करा लेते हैं। कंपनी के यह फर्जी संचालक गरीब छात्रों द्वारा रुपए वापस मांगे जाने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इन लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग ऑफिस खोल रखे हैं। जोकि नाथद्वारा, भीलवाड़ा, केसुंदा, चित्तौड़गढ़, नीमच आदि स्थानों पर संचालित है, और अलग-अलग नंबरों से बात करते हैं।

एसपी कार्यालय पर शिकायत करने इंदिरा रेगर, दिव्या रेगर, पायल पाटीदार, राजकुमार धनगर, कृष्णा सुथार, सुनील गायरी, विष्णु मेघवाल, भरत धनगर आदि युवा पहुंचे। इन्होंने कहा कि यह लोग कुछ राशि नगद और कुछ राशि ऑनलाइन लेते हैं। युवाओं ने एसपी कार्यालय पर अनुरोध किया कि विपक्षीगणो के विरुद्ध जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी करने, बहला-फुसलाकर कंपनी में दबाव बनाकर जुड़वाने का अपराध कायम कर इन्हें गिरफ्तार किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE