BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 7:05 pm
BIG NEWS : मंदसौर का भैंसा पहाड़ क्षेत्र और अवैध अतिक्रमण, दिव्यांग की शिकायत पर एक्शन में आई नपा, जैसे ही मौके पर पहुंचे अधिकारी तो उड़ी लाल मिर्च, साथ ही चले पत्थर, मामला पहुंचा थाने, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम पर महिला ने लाल मिर्ची फेंकी और पत्थर भी फेंके। शिकायत कर्ता दिव्यांग मोइन ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने रहने वाली परवीन बी ने मकान बनाया है, जहां दरवाजे के ठीक सामने फर्शी रखकर रास्ता बंद कर दिया। दिव्यांग होने के कारण आनेजाने में परेशानी हो रही थी। 

गुरुवार को भैंसा पहाड़ क्षैत्र मंदसौर में सीएम हेल्प लाइन मामले के निपटारे के लिए नगरपालिका टीम मौके पर पहुंची। नपा टीम के सदस्यों ने महिला से फर्शी हटाने को कहा तो उसने घर के सदस्यों ने फर्शी हटाने से मना कर दिया और बहस करने लगे। हालात बिगड़ते देख नपा कार्यपालन यंत्री टीएस धुर्वे ने सीटी कोतवाली पुलिस को सूचना देकर महिला पुलिस भेजने को कहा। बातचीत से निपटारे के आसार नहीं दिखने पर नपा और पुलिस ने सख्ती दिखाई तो महिला घर के अन्दर से लाल मिर्च पाउडर लेकर आई और वहा खड़े लोगों की फेकना शुरू कर दिया जिसके कारण वहां खड़े नपा कर्मी तुलसीराम की आंखों में मिर्ची लगी महिला पुलिस कर्मी को भी मिर्ची आंख में लगी। पुलिस द्वारा हिदायत देने पर नही मानी मिर्ची फेकना तो पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE