BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 1:52 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और 21 साल की युवती, जब घरवाले गए शादी में तो चोरी की नियत से तो घर में घुसा जयदीप, फिर जैसे ही नींद से जागी लड़की तो युवक ने दिया इस काली करतूत को अंजाम, फिर पीड़िता ने बताई बड़ी बहन को दर्द की वो कहानी तो उड़ गए सबके होश, पढ़े खबर       

Share On:-

जयपुर। शहर में एक चोर के कॉलेज छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। रात के समय घर में चोरी करने की नीयत से बदमाश घुसा। छात्रा की नींद खुलने पर गला और मुंह दबा दिया। फिर रेप किया। भट्टाबस्ती थाने में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ (भट्टाबस्ती) विनोद कुमार कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि भट्टाबस्ती निवासी 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। परिवार के साथ रहती है। 17 मई को परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने गए थे। तबीयत खराब होने के कारण वह शादी में परिवार के साथ नहीं गई। रात करीब 11 बजे खाना खाकर कमरे में सो गई। देर रात चोरी की नीयत से एक लड़का घर के अंदर घुस आया। खटपट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। चोर को देखकर चिल्लाई तो झपट कर उसने पकड़ लिया। एक हाथ से मुंह बंद कर दिया। फिर गला दबा दिया। गला दबाने के कारण बेहोशी की हालत में हो गई। बेहोशी की हालत में चोर ने रेप किया। हल्का होश में आने पर वह चोर भाग निकला।

बड़ी बहन शादी में शामिल होने के लिए ही जयपुर आई थी। रात करीब 1 बजे बड़ी बहन जयपुर रेलवे स्टेशन से घर पहुंची। छोटी बहन को बेहोशी की हालत में देखकर संभाला। परिजनों को कॉल कर घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों के लौटने के बाद भट्टाबस्ती थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने शुक्रवार शाम पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा करेंगे। कॉलेज छात्रा से रेप करने वाले आरोपी जयदीप उर्फ विपिन 22 वर्ष को पकड़ लिया है। परिवार के लोगों का एक-दूसरे से मिलने के कारण वह उसे जानती थी। वारदात की रात नशे में आरोपी जयदीप घर में घुसा था। घर में सामानों की खटपट की आवाज सुनकर पीड़िता की नींद खुल गई। चोर देखकर चिल्लाने पर आरोपी ने उसको पकड़ लिया। घर में अकेला पाकर उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE