BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 3:02 pm
BIG NEWS : पिपलिया हाईवे और हरियाणा पासिंग कंटेनर, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आया ये विभाग, फिर जब मौके पर नाकाबंदी कर वाहन रोककर ली तलाशी तो मिला लाखो का ये अवैध माल, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर    

Share On:-

भवानीमंडी। आबकारी विभाग जिला झालावाड़ द्वारा अवैध रूप से पंजाब राज्य में बेचने के लिए जा रही अंग्रेजी शराब परिवहन करते एक कंटेनर को जब्त किया गया है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हुए। 

अवैध शराब की बिक्री भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है सुनीता डागा अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जॉन कोटा के निर्देशानुसार झालावाड़ जिले में अवैध शराब की बिक्री भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश की पालना में रियाजुद्दीन उस्मानी जिला आबकारी अधिकारी झालावाड़ के निर्देशन में गत 2 दिन से भवानीमंडी क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 19 मई 2023 को गांव पिपलिया हाईवे पर नाकाबंदी की गई। गांव जुल्मी जिला कोटा की तरफ से एक कंटेनर नम्बर HR 55 AC 5594 आता हुआ दिखाई दिया। जिसे मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर गाड़ी नंबर मिलान किया गया तो गाड़ी नंबर सही पाया गया। गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर व खलासी जाप्ते को देखकर भागने में सफल हो गए। मौके पर कन्टेनर को खोलकर देखा तो उसमें अंग्रेजी शराब होना पाया गया। कंटेनर को बंद कर आबकारी थाना भवानीमंडी लाया गया। 

कंटेनर को खोल कर उसमें रखी अंग्रेजी शराब को उतारा तो उसमें रॉयल स्टैज डीलक्स व्हिस्की की बोतल 49 पेटी, एम 2 मैजिक मूमेंट्स रीमिक्स ऑरेंज फ्लेवर सुप्रियर वोडका की 50 बोतल, एम 2 मैजिक मूमेंट्स रीमिक्स ऑरेंज फ्लेवर सुप्रियर वोडका के 46 पवे पेटी, आल सीजन्स गोल्डन कलेक्शन रिसीव विस्की की बोतल 30 पेटी, एम सी डोवेल्स नम्बर 1 डीलक्स कलेक्शन विस्की की बोतल 50 पेटी एवं एम सी डोवेल्स नम्बर 1 डीलक्स कलेक्शन विस्की के पवे 125 पेटी कुल 350 अंग्रेजी शराब की फॉर सेल इन पंजाब ओन्ली की कंटेनर नंबर एचआर 55 एसी 5594 जप्त की गई। जब्प शराब का बाजार मूल्य 27 लाख रुपए लगभग है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE