BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 1:18 pm
BIG NEWS : शादी का मंडप और खाकी की दस्तक, जब दुल्हे ने किया ये घिनौना काम तो उड़ गए मेहमानों के होश, गर्लफ्रेंड ने उठाया बंद कमरे के दफन राज से पर्दा, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। पुलिस ने रेप के जिस आरोपी को शादी के मंडप से उठाया उसके बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के सामने आरोपी ने स्वीकारा कि वह दो साल से झूठ बोलकर युवती से रेप कर रहा था। 18 मई को पुलिस ने आरोपी को पकड़ा वह आज दूसरी लड़की के साथ सात फेरे लेने वाला था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब तीन साल पहले युवती एमबीए की पढ़ाई करने सिवनी से इंदौर आई। वह पढ़ाई के साथ नौकरी तलाशने लगी। इंदौर आने के एक साल बाद मार्च 2021 में सत्य सांई बिल्डिंग में इंटरव्यू के लिये पहुंची। यहां डोंगरसिंह कुशवाह (आरोपी) भी इंटरव्यू के लिये आया था। दोनों के बीच यहां जॉब के लिये बातचीत हुई। दोनों ने एक दूसरे से नंबर भी शेयर किए। युवती भंवरकुआ इलाके में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। साथ में ही किचन प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने लगी। इस दौरान डोंगरसिंह फोन-पे कंपनी में नौकरी करने लगा। नौकरी लगने के बाद दोनों अकसर मोबाइल पर बात करने लगे। उनकी कुछ मुलाकातें भी हुई। दो माह बाद ही जून 2021 में डोंगरसिंह ने त्रिवेणी नगर में अपने कमरे पर मिलने बुलाया। युवती काम से फ्री होकर देर शाम उसके रूम पर पहुंची। यहां डोंगर सिंह ने सामान्य बातचीत के दौरान युवती से कहा कि वह युवती को पसंद करता है। डोंगरसिंह ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया।

इस पर युवती ने कहा कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह सिवनी में दीदी-जीजाजी के साथ रहती है। उनकी मर्जी के बिना वह किसी से भी शादी नहीं कर सकती। दीदी-जीजाजी से पूछने का कहा तो डोंगरसिंह ने भी इस पर हां कह दी। बोला- मैं तुम्हीं से शादी करूंगा। इसके बाद दोनों के बीच अकसर मुलाकातें होने लगीं। युवती ने पुलिस को बताया कि बीते दो सालों में डोंगरसिंह ने मुझसे कई बार संबंध बनाए।


नई जॉब मिली तो शिवपुरी भागा-

युवती ने पुलिस को बताया कि डोंगरसिंह ने मुझे कहा कि उसे शिवपुरी में अच्छी कंपनी में नौकरी मिली है। सैलरी भी अच्छी है। वह कंपनी जॉइन करना चाहता है और इसलिए उसे शिवपुरी जाना होगा। युवती ने पूछा कि शादी कब करेंगे? इस पर डोंगरसिंह ने कहा कि वह तो एंजॉय और टाइम पास कर रहा था। यह सुनकर युवती परेशान हो गई। लेकिन डोंगरसिंह ने युवती को वापस आने का कहा और शिवपुरी चला गया। शिवपुरी जाने के बाद उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। परेशान युवती ने यह बात अपनी सहेली और उसके दोस्त को बताई। चूंकि युवती के पास डोंगरसिंह के घर का पता था, इसलिए युवती अपनी सहेली और दोस्त के साथ डोंगरसिंह के ग्वालियर स्थित घर पहुंच गई। जाते ही वह डोंगरसिंह के माता-पिता के सामने गई और अपने बारे में उन्हें सबकुछ बताया। जबकि माता-पिता ने बेटे डोंगरसिंह को बुलाया तो उसने युवती को पहचानने से ही इंकार कर दिया। यहीं पता चला कि डोंगरसिंह की 21 मई को शादी है।

दो दिन बाद इंदौर आया, 1 लाख रुपए देकर कहा, अपना मुंह बंद रखो-
युवती ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले 23 अप्रैल को डोंगरसिंह इंदौर आया। उसने युवती को मिलने बुलाया। यहां उसने 1 लाख रुपए दिए। कहा मैं तुम्हें समय-समय पर रुपए भेजता रहूंगा। हर माह घर चलाने के लिये पेमेंट भी भेजूंगा। पूरा मामला यहीं खत्म करो। नहीं तो मेरी शादी टूट जाएगी। लेकिन युवती नहीं मानी।

इस पर डोंगरसिंह ने धमकी देते हुए कहा कि अपना मुंह बंद रखो नहीं तो जान से मार दूंगा। लेकिन युवती नहीं मानी। उसने खजराना पुलिस को जाकर पूरा मामला बताया। मामला भंवरकुआ क्षेत्र का होने से पुलिस ने केस को भंवरकुआ थाने में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने 13 मई को डोंगरसिंह पर रेप का केस दर्ज कर लिया।

उसने पुलिस को यह भी बताया कि 21 मई को डोंगरसिंह शादी करने जा रहा है। इसे लेकर पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी को 18 मई को ही गिरफ्त में ले लिया। पुलिस जब आरोपी के ग्वालियर के हुरावली चौराहा स्थित घर पहुंची तो वहां आरोपी युवक की हल्दी की रस्म चल रही थी। पुलिस कुछ देर वहीं रुकी और उसे गिरफ्तार कर इंदौर ले आई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE