BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 11:34 am
BIG NEWS : पुलिस आरक्षक सुभाष और शिवानी, जब दोस्ती ने ली मोहब्बत की शक्ल तो आड़े आया धर्म, फिर जैसे ही रात को पहुंचा युवती के घर तो..., ठांय ठांय की आवाज से गूंजा इलाका, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा में घर में घुसकर प्रेमिका तथा उसके पिता को गोली मारने के बाद आरोपी आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव रेल पटरी पर मिला है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा गांव का है और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटी को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। मामूली चोट आने की वजह से भाई का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। उधर, आरोपी आरक्षक सुभाष खराड़ी ने वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

सुभाष के पिता मायाराम खराड़ी पुलिस विभाग में एसआई के पद पर 8 साल पहले बेरछा थाने में पदस्थ थे। पिता की मौत के बाद सुभाष को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई। फिलहाल उसकी नियुक्ति देवास जिले में आरक्षक पद पर थी। इसी दौरान वह शिवानी से मिला। दोस्ती से शुरू रिश्ते ने मोहब्बत की शक्ल ले ली। लेकिन दोनों के प्यार के बीच धर्म आड़े आ गया। शिवानी के पिता जाकिर खान और अन्य परिजन को यह मंजूर नहीं था कि वह गैर मजहब में शादी करे।

परिवार के विरोध जताने के बाद शिवानी ने सुभाष से दूरी बनाना शुरू कर दिया। सुभाष ने अपने रिश्ते का हवाला दिया तो शिवानी ने परिवार के खिलाफ जाने से मना कर दिया। सुभाष इस बात को लेकर शिवानी से नाराज हो गया। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बजे सुभाष शिवानी के घर पहुंचा। यहां लोहे की सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल में घुसा। वहां मौजूद शिवानी और जाकिर खान से उसकी बहस होने लगी। इस बीच तैश में आकर उसने फायरिंग कर दी। दोनों को गोलियां लगीं जबकि वहीं मौजूद शिवानी का भाई राज छर्रे लगने से घायल हो गया। इसके बाद सुभाष घटनास्थल पर ही अपनी एक्टिवा छोड़कर फरार हो गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE