BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 5:57 pm
BIG NEWS : राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस और डोडाचूरा की बड़ी तस्करी, जब मुखबिर ने दी सूचना तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, तस्कर ने कार में लगाई आग, पढ़े खबर 

Share On:-

भीलवाड़ा। पुलिस ने बीती रात डोडा पोस्त तस्करों पर कार्रवाई की। रात को गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कारों को पीछा किया। एक कार का ड्राइवर कार में आग लगा कर भाग गया। कार के आस-पास डोडा पोस्त का चूरा बिखरा हुआ था। वहीं दूसरी कार का पीछा कर पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने लेकर आई।
बीगोद थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि रविवार देर रात को वह बीगोद रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। खटवाड़ा की तरफ से एक कार स्पीड में आ रही थी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। कार ड्राइवर ने नाकाबंदी देखकर कार को वापस घुमा लिया। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए बनास नदी पुलिया पर कार को पकड़ लिया। कार की जांच करने पर उसमें 11 कट्‌टों में भरा 197 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार ड्राइवर तस्कर रेणवास, बडलियास निवासी राधेश्याम व्यास को गिरफ्तार कर एनडीपीएस में मामला दर्ज किया। मामले की जांच काछोला थाना प्रभारी दिलीप सिंह कर रहे हैं।
इधर तस्करों ने कार को लगाई आग-
इधर, बीगोद पुलिस को रात को ही नंदराय से भवानी सिंह जी का खेड़ा रोड पर तस्करों की एक कार के आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश भी की, लेकिन कार पूरी तरह से जल गई। कार के आस पास डोडा पोस्त बिखरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस कार्रवाई के डर से तस्करों ने डोडा पोस्त से भरी हुई कार को आग लगा दी और मौके पर से फरार हो गए। पुलिस कार को जप्त कर थाने लेकर आई है। और अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE