BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2023, 12:30 pm
BIG NEWS : काली अंधेरी रात और झिरिया मोहल्ला, जब बदमाश ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी दबिश तो ये अपराधी चढ़ा हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

उमरिया। फरियादिया साधना धुर्वे निवासी द्वारा 20 मई 2023 को उमरिया थाना कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई की दिनांक 18 मई 2023 को शाम करीब 5.30 बजे झिरिया मोहल्ला उमरिया में शांति गुप्ता के यहां कपडे सिलाने के लिये गई थी शांति गुप्ता के घर के परछी मे रखे टेवल पर अपना रियलमी कंपनी का मोबाइल रख कर अंदर चली गई फिर करीब 10 मिनट बाद बाहर आकर देखी तो जहां मोबाइल रखी थी वहां मोबाइल नही था । मोबाइल मे लगे नम्बर पर फोन लगाया तो नम्बर बंद आ रहा था मुझे शंका है की कोई अज्ञात चोर मोबाइल चोरी कर ले गया है। 
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्र . 220/23 धारा 379 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना उक्त मोबाइल के संबंध में आस पास के लोगो से पूछ ताछ की गई परंतु मोबाइल का कोई पता नही चला इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की संदेही अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष का घटना स्थल के आस पास देखा गया था जिस पर थाना कोतवाली में पूर्व में भी चोरी के अपराध पंजीबद्ध है अतः संदेही अपचारी बालक से उक्त घटना के संबंध मे बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर अपचारी बालक द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। 
आरोपी अपचारी बालक की निशादेही पर मामले मे चोरी गई मसरूका रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया । आरोपी अपचारी बालक के विरूद्ध थाना कोतवाली में वर्ष 2022 मे कुल 03 एवं वर्ष 2023 मे 01 पूर्व से ही दर्ज है । कार्यवाही में निरी. राघवेन्द्र तिवारी, सउनि सत्यदेव यादव, आर. महा सिंह, आर. अरबिन्द सेन की सराहनीय भूमिका रही ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE