BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 1:34 pm
BIG NEWS : शहर का अन्नपूर्णा इलाका और जिम ट्रेनर अविनाश, जब बंद कमरे में उठाया ये बड़ा कदम तो..., युवती के साथ रुपयों के जिक्र खोलेंगे कई राज, पढ़े खबर    

Share On:-

इंदौर। अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाले एक जिम ट्रेनर ने मंगलवार शाम सुसाइड कर लिया। उसके कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार बताते हुए अपनी मर्जी से जान देने की बात की है। दोस्तों के मुताबिक उसके साथ कुछ समय पहले एक युवक ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी की थी। वहीं एक युवती ने भी उसे धोखा दिया था। जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। 

टीआई गोपाल परमार के मुताबिक अविनाश पुत्र शिवनारायण मेहता निवासी रेवेन्यू नगर ने अपने घर में मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। अविनाश निजी जिम में ट्रेनर था। टीआई परमार के मुताबिक मंगलवार शाम को परिवार के लोगों ने अविनाश को फंदे पर लटका देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। अविनाश के कमरे से डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें अविनाश ने खुद को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

जानकारी के मुताबिक अविनाश किसी युवती को लेकर लगातार परेशान चल रहा था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में था। कुछ समय पहले कुछ लोगों ने इस मामले में अविनाश को धमकाया भी था। वहीं छत्रीबाग में रहने वाले कपिल नाम के एक युवक ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी अविनाश से दो लाख रुपए ठग लिए थे। इस मामले में छत्रीपुरा में कई लोगों के साथ ठगी को लेकर केस भी दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में भी युवती का जिक्र है। जिसमें पुलिस मामले को दबा रही है।

अविनाश के परिवार में उसका बड़ा भाई और एक बहन व माता-पिता हैं। अविनाश घर में सबसे छोटा था। बड़ा भाई निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस के मुताबिक अभी परिवार के बयान नही हो पाए हैं। वही सुसाइड नोट जब्ती में है। अविनाश का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त करने की बात की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE