BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 3:52 pm
BIG NEWS : जिले के गांव चीताखेडा में चोरो के होंसले बुलंद, क्षेत्र के दो मंदिरो को बनाया निशाना, दानपेटी सहित चांदी के छत्र पर किया हाथ साफ, पुलिस जुटी जाँच में, पढ़े नवीन लोहार की खबर     

Share On:-

चीताखेड़ा। क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे मुख्य मार्ग पर स्थित मंदिर पर भी अपने हाथ साफ करने से पीछे नहीं रह रहे है। पिछले कई दिनों से चन्दन चोरों से क्षेत्र के किसान परेशान है। तो अब क्षेत्र के जन जन की आस्था के केंद्र चीताखेडा के शनि देव मंदिर को भी चोरो ने नही छोड़ा। 

चीताखेड़ा-जीरन रोड पर स्थित शनि देव मंदिर पर बीती रात को चोरो ने मंदिर मे लगे चांदी के छत्र एवं दान पात्र पर हाथ साफ कर दिया। बड़े-बड़े तालो को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। चांदी के छत्र का वजन लगभग एक किलो बताया जा रहा है। वही अभी शनि जयंती पर मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी हुआ था इसलिए दानपेटी में राशि भी ज्यादा होने का अनुमान है।
   
इसी प्रकार चीताखेड़ा-घसुंडी जागीर रोड पर रात को भड़क सनावदा पर भी तेजाजी मंदिर पर चोरो ने हाथ साफ किया। यहां से भी दान पात्र तोड़ कर दान राशि निकाल ली। मंदिर में रखी दो चांदी की मूर्तियों को भी चोर अपने साथ ले उड़े। यहाँ चांदी के छत्र है जिनको पुजारी रोज घर ले जाते थे जिससे वो बच गए। 
दोनों ही घटना की जीरन थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब देखना है पुलिस कब तक चोरो को सलाखो के पीछे पहुंचाती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE