BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 8:06 pm
BIG NEWS : नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिकों बालको को किया डिटेन, चुराया गया माल बरामद, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालरापाटन। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि विगत काफी समय से जिले में विभिन्न स्थानों पर नकबजनी की घटनाये हो रही थी। इस संबंध मे दिनांक 24 मई 23 को जयप्रकाश मंत्री निवासी रामजी की गली झालरापाटन ने एक लिखित प्रार्थना पत्र पेश किया की। 17 मई 2023 को रात्रि में हम सभी परिवार जन हमारे घर पर सो रहे थे तभी रात्रि में 1 बजे करीब दो तीन अज्ञात व्यक्ति हमारे घर पर आए और वहां रखे तांबे का घरेलू सामान चुराकर ले गए। 

इस घटना को गंभीरता से लिया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन में बृजमोहन मीणा पुलिस उप अधीक्षक झालावाड़ के सुपरविजन में चंद्र ज्योति शर्मा थानाधिकारी झालरापाटन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया टीम द्वारा घटना के संबंध में गहनता से जांच कर मुलजिम की तलाश की गई एक विशेष टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मुखबिर मामूर किए गए तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखकर घटना के संबंध में गोपनीय बनाए और उनसे इनपुट प्राप्त किया गया। जिसकी वजह से  उस्मान खान पुत्र अफजल खान जाती मुसलमान निवासी हरिश्चंद्र कॉलोनी मोहल्ला झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ द्वारा अपने दो नाबालिक साथियों के साथ नकाबजनी की वारदात को अंजाम देना जानकारी में आया तो अभियुक्त उस्मान को गिरफ्तार कर दो विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन कर प्रकरण की घटना के संबंध में अनुसंधान किया गया और प्रकरण का माल माशूका वसुंधरा कॉलोनी झालरापाटन में स्थित कबाड़ी की दुकान पर बेचान करना बताने पर कबाड़ी शाहनवाज पुत्र निसार जाति मुसलमान निवासी मेरठ शहर उत्तर प्रदेश हाल वसुंधरा कॉलोनी झालरापाटन से प्रकरण के अनुसार शाहनवाज की दुकान से प्रकरण का माल माशूका तांबे का घरेलू सामान जिनका मूल स्वरूप विधि से संघर्षरत बालको द्वारा कटर मशीन से काटकर नष्ट कर दिया गया था सामान को बरामद करने में सफलता प्राप्त कि। प्रकरण में अभियुक्त गण व विधि से संघर्षरत बालको से विगत समय से घटित अन्य चोरी व नकबजनी की घटनाओं के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE