BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2023, 6:15 pm
BIG NEWS : 17 साल की नाबालिग और कोचिंग सेंटर, जब टीचर के पति ने की दोस्ती तो आगे बढ़ा सिलसिला, फिर जैसे ही मौका पाकर दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम तो उड़ गए सबके होश, बालिका ने खाकी को सुनाई पूरी दास्तां, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। कोलार इलाके में कोचिंग टीचर के पति ने नाबालिग से रेप किया। आरोपी प्राइवेट जॉब करता है, जबकि पत्नी कोचिंग संचालिका है। कोचिंग में 17 साल की नाबालिग पढ़ने जाती थी। इस दौरान आरोपी ने उससे नजदीकी बढ़ाई और उसकी अपने साथ कुछ फोटो खींच ली। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर रिलेशन बनाता रहा। डर की वजह से नाबालिग ने परिजनों को नहीं बताया। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने उसके मोबाइल में फोटो देख लिए। तब सारी बात सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।

फोटो खींचकर करने लगा था ब्लैकमेल-
एसआई संतराम खन्ना ने बताया कि कोलार की रहने वाली 17 साल की नाबालिग 2021 में पढ़ने के लिए एक निजी कोचिंग सेंटर में जाती थी। कोचिंग में आरोपी सुनील कैथल भी आता था। वह प्राइवेट जॉब करता है। इस दौरान उसकी मुलाकात नाबालिग से हुई। आरोपी ने नाबालिग से बातचीत शुरू कर दी। कोचिंग टीचर से नाबालिग के काफी अच्छे रिश्ते थे। इसलिए उसे कभी कुछ गलत नहीं लगा। फरवरी 2021 में आरोपी ने नाबालिग को कोचिंग सेंटर पर बुलाया। उसके साथ जबरदस्ती करके फोटो खिंच लिए। इसके बाद से आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देकर रिलेशन बनाता रहा। नाबालिग ने डर के कारण परिजनों को नहीं बताया। इसके बाद तंग आकर नाबालिग ने मिलना बंद कर दिया।

25 मई को आरोपी की पत्नी ने देख लिए फोटो-
25 मई को आरोपी सुनील की पत्नी ने उसके मोबाइल में नाबालिग के साथ फोटो देख लिए। दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़ा हुआ। सुनील को लगा कि नाबालिग ने यह सब उसकी पत्नी को बताया है, जिसके बाद गुस्से में वह नाबालिग के घर जाकर उससे मारपीट करने लगा। इसके बाद सारा मामला परिजनों के सामने आया। नाबालिग ने परिजनों के साथ थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE