BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 1:20 pm
BIG NEWS : नीमच का उप नगर बघाना और रिटायर्ड कॉलोनी की सोनाली, जब हुई इस बड़ी साजिश की शिकार तो एसपी से लगाई गुहार, बोली- सभी ने मिलकर दिया धोखा, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर बघाना की निवासी एक महिला के साथ धोखाधड़ी हुई है। महिला ने इस धोखाधड़ी की शिकायत एसपी कार्यालय पहुंचकर की है। एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कॉलोनी बघाना की सोनाली पति सुरेंद्र चतुर्वेदी ने आवेदन में बताया कि उसके साथ एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के लोगों ने 3 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है। प्रार्थिया के अनुसार नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी एडब्ल्यूपीएल वेलनेस प्राईवेट नई दिल्ली के नीमच जिला मार्केटिंग पदाधिकारी टोपाज रेंक ने कम्पनी की मेम्बरशीप लेकर कम्पनी के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट को बेचने की बात कहते हुए अच्छे कमीशन का लालच दिया। साथ ही कहा कि यदि तुम अंडरडाउन मेंबर बनती हो तो तुम्हे रायल्टी भी मिलेगी। 
इसके बाद मुझे नीलेश सुथार निवास डीकेन, अरूण कुमार निवासी नीमच, रमेश सर मथुरा और अनुज सर निवासी दिल्ली से मिलवाया। इस पर मैंने कंपनी में रूपये इन्वेस्ट करने में असमर्थता जताई तो सभी ने मिलकर मुझे माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने की बात कही। इसके बाद मुझे माइक्रो फायनेन्स कम्पनी बी.एस.एस. बंधन बैंक, ग्रामीण कोटा, भारत फायनेन्स, वेलस्टार, आर्शिवाद फायनेल्स, पहल फायनेन्स कम्पनी से कुल 3 लाख रूपये का लोन दिलवाया। मैंने लोन लेने के बाद कंपनी में 3 लाख रूपये इन्वेस्ट किए। मुझे प्रथम माह 35 हजार रूपये की आय अर्जित हुई। 
इस पर मुझे सभी आरोपियों ने एक स्कूटर लेने की बात कही और बोला की मैं सभी रिश्तेदार व आसपास की रहवासी महिलाओं को कहूं कि यह मुझे कंपनी ने काम करने पर दिया है। मैंने ऐसा ही किया। इसके बाद कुछ ही महीने में मेरी आय बंद हो गई। स्कूटर की किश्ते भी जमा नहीं हो पाई। इस पर जब मैंने आरोपी अर्जुन भदोरिया, मंजू भदोरिया, निलेश, अरूण कुमावत से संपर्क किया तो उन्होंने सीधे खाते में रायल्टी आने की बात कही। लेकिन आज तक मुझे रायल्टी नहीं मिली है। 
सभी आरोपितों ने मुझे कहा कि तुम्हें जहां शिकायत करनी है कर लो कंपनी के अधिकारियों की दिल्ली तक पहुंच है। इस पर मैंने एसपी कार्यालय पहुंचकर सभी आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया है। एसपी कार्यालय से उचित कार्रवाई का भरोसा मिला है। इस संबंध में जब वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने संबंधितों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE