BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 4:20 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जाट चौकी और राजस्थान पासिंग पिकअप, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब गांव किरता के यहाँ वाहन रोक ली तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, पढ़े खबर

Share On:-

रतनगढ़। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस एस कनेश एवं एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव व उनकी टीम द्वारा सफेद रंग की पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 14 जीएच 3630 से 12 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 242 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त किया गया।

दिनांक 02-03 जून 2023 को रात्रि में रतनगढ़ पुलिस के द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटना स्थल कनेरा-गोल डूंगरी आम रोड ग्राम किरता के पास चौकी जाट, थाना रतनगढ पर नाकाबन्दी के दौरान वाहन पिकअप नम्बर आरजे 14 जीएच 3630 का चालक गणेश एवं उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से वाहन पिकअप छोडकर फरार हो गये। वाहन पीकप नम्बर आरजे 14 जीएच 3630 से 12 कट्टों में भरा हुआ कुल 242 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय वाहन जप्त किया किया गया। 

मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर थाना रतनगढ़ पर मौके से पीकअप वाहन से भागे चालक आरोपी गणेश एवं एक अन्य तथा प्रकाश पिता केशुराम बंजारा निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा, मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में मौके से पीकअप वाहन से भागे चालक आरोपी गणेश एवं एक अन्य तथा प्रकाश पिता केशराम बंजारा निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा, मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच की तलाश एवं जप्तशुदा वाहन के वाहन स्वामी के पतारसी के प्रयास कर विवेचना की जा रही है।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक कैलाश राठौड, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक ईश्वरसिंह चौहान, आरक्षक भानुप्रतापसिंह भाटी, आरक्षक कारुलाल गुर्जर, आरक्षक हिमान्शु परमार का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE