BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 12:10 pm
BIG NEWS : शराब के नशे में पिता और 8 साल की मासूम, जब पहुंचा घर तो उठाया ये खौफनाक कदम, बच्ची की चीख सुन दौड़े पड़ौसी, अब पुलिस सुलझा रही गुत्थी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो वह बेटी को कंधे पर लादकर घर से बाहर जाने लगा। मासूम की हालत देखकर गुस्से में आए लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

मामला द्वारिकापुरी थाना इलाके में ऋषि पैलेस का है। यहां रहने वाला राकेश (45) शनिवार शाम नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उलाहना देने पर वह परिवार वालों से झगड़ने लगा। इसी बीच उसने अपनी बेटी संध्या से मारपीट शुरू कर दी। उसने बच्ची का सिर दीवार से मार दिया। वह बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन राकेश को रहम नहीं आया। कुछ ही देर में संध्या निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ी।

आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
एसीपी बीपीएस तोमर ने बताया कि विवाद का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। घटनास्थल से जो साक्ष्य मिले हैं, उनसे लगता है कि आरोपी ने बेरहमी से बच्ची को मारा। उसे जमीन पर पटका। शायद बड़ा पत्थर भी मारा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति शव लेकर जा रहा है। मौके पर पहुंचने के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। विश्वकर्मा ने बताया कि दो साल पहले आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह 70 वर्षीय मां और दो भाइयों के साथ रहता है।

अपशब्द कहने पर मारा- 
पुलिस के मुताबिक, राकेश ने बताया कि बच्ची ने उसे अपशब्द कहे थे। इसी कारण उसे पीटा। उसने यह भी कहा कि वो बेटी के शव को सिमरोल से पैदल लाया था। उसके इस बयान ने मामले की गुत्थी उलझा दी है। पुलिस उसके बयान की तस्दीक करने के लिए इस रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE