BREAKING NEWS
BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 2:51 pm
BIG NEWS : 18 साल की लड़की को बंधक बनाकर रेप पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका ने की युवक की मदद, राजस्थान से मां को कॉल करके बताई घटना, पड़े खबर

Share On:-

भोपाल | कमला नगर इलाके में 18 साल की लड़की को अगवाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ लड़की को बहला फुसला कर भेज दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपनी बहन के घर लेकर गया। जहां पर उसके साथ जबरन रिलेशन बनाए। इसके बाद वहां से राजस्थान लेकर निकल गया। जहां पर किराए का कमरा लेकर लड़की को रखा। लड़की ने मौका पाकर अपनी को कॉल कर पूरी घटना बताई। मां ने थाने जाकर सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें महसो, सागर का रहने वाला दिनेश अहिरवार 27  पुत्र मोहन अहिरवार मजदूरी का काम करता है। दिनेश की भोपाल की भदभदा सब्जी मंडी में प्रेमिका रहती है। जिसका नाम रानी है। दिनेश उससे मिलने अक्सर भोपाल आता रहता था। उसकी प्रेमिका के पड़ोस में 18 साल की लड़की रहती थी। जो पीड़िता के घर काम के लिए आती थी। इस दौरान दिनेश की नजर लड़की पर पड़ी। उसने प्रेमिका से बात करवाने को कहा। 30 मई को योजना के तहत प्रेमिका ने आरोपी दिनेश को कॉल करके बुलाया और लड़की को बहला फुसला उसके साथ भेज दिया। आरोपी दिनेश लड़की को बागरोद, अशोकनगर में रहने वाली अपनी बहन के घर लेकर गया। बहन के घर पर उसके साथ जबरन रिलेशन बनाए। और मकान मालिक के नंबर से कॉल किया इसके बाद उसे जयपुर लेकर निकल गया। जयपुर में एक कमरा किराए से लिया और लड़की को बंधक बनाकर गलत काम किया। लड़की ने मौका पाकर मकान मालिक के फोन से अपनी मां को कॉल करके पूरी घटना बताई। मकान मालिक ने ही राजस्थान पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। इधर मां ने भोपाल में बेटी के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार लड़की की तलाश कर रही थी। इस दौरान मां ने थाने जाकर पूरी घटना बताई। उधर जयपुर पुलिस लड़की को सकुशल आरोपी के चंगुल से छुड़ा चुकी थी। इसके बाद भोपाल से टीम रवाना हुई और लड़की को वापस लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी इसके पहले भी एक महिला को अपने साथ जाकर ऐसा कर चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE