BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 4:37 pm
BIG NEWS : एमपी में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, पुख्ता सूचना पर जब मौके पर दी दबिश तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, ट्रक में गमलों की आड़ में छुपाया लाखों का अवैध माल बरामद, कार सहित 6 आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर

Share On:-

मुरैना। कोतवाली थाना पुलिस ने छापा मार कार्यवाई करके पौधे लगाने वाले गमलों की आड़ में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 बोरे गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 3 लाख 12 हजार रुपए बताई गई है। आरोपियों से ट्रक और कार भी बरामद हुई है जिसका खुलासा सीएसपी ने प्रेस वार्ता बुलाकर किया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबाह बाईपास का है जहां, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक खड़ा है जिसमें भारी मात्रा में गांजा है। सूचना के बाद फोरन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कबाड़ की दुकान के सामने खड़ी ट्रक की पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस को गमलों के बीच में 20 बोरे गांजे के मिले जिसकी कीमत करीब 3 लाख 12 हजार रुपए बताई जा रही है। इस दौरान इस ट्रक की पायलटिंग कर रही सेंट्रो कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो लंबे समय से गांजा तस्करी का काम करते थे। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर कहां से यह आरोपी गांजे को लाते थे और कहां पर सप्लाई करते थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE