BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 11:21 am
BIG NEWS : चित्तौडगढ-नीमच हाईवे और हीरो होण्डा पेशन प्लस मोटरसाईकिल, जब वंडर चौराहे पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक रोककर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए वाहन के टूल किट में क्या छिपा रखा था आरोपियों ने, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रविवार को सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटर साईकिल सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से एक किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर मोटर साईकल सवार दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब निवासी दोनो आरोपी मोटर साईकिल की पेट्रोल टंकी के नीचे टूल बॉक्स में छिपा कर ले जा रहे थे अवैध अफीम। 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि एएसपी बुगलाल व डीएसपी निम्बाहेडा आशीष कुमार के सुपरविजन में सदर निम्बाहेड़ा थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर सदर थाने के उप निरीक्षक आजाद पटेल मय जाप्ता द्वारा रविवार को चित्तौडगढ-नीमच हाईवे रोड वण्डर चौराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक मोटर साईकिल हीरो होण्डा पेशन प्लस पर दो व्यक्ति बैठे हुये आये, जिसे रोका जाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो पट्रोल की टंकी के नीचे टुल किट बॉक्स के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली मे अवैध अफीम भरी हुई मिली, जिसका वजन एक किलोग्राम हुआ। 

अवैध अफीम परिवहन करने वाले मोटर साईकल सवार पंजाब के तपाला थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरूदासपुर निवासी 45 वर्षीय अवतार सिंह पुत्र कश्मीरसिंह जाट सिख एवं तलवण्डी गौराया थाना डेरा नानक जिला गुरूदासपुर निवासी 30 वर्षीय दीपक मसीह पुत्र मंजीत मसीह ईसाई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।  

कार्यवाही करने वाली टीम-
उप निरीक्षक आजाद पटेल, एएसआई सुन्दरपाल, कानि सुनील कुमार, सूर्यभान सिंह, दिनेश कुमार व सुरेश कुमार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE