BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 12:56 pm
BIG NEWS : पुलिस की नाकाबंदी और मोटरसाईकल सवार युवक, जैसे ही रोका अधिकारियों ने तो घबराए, फिर जब ली संदिग्धों की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर    

Share On:-

बकानी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आदतन अपराधियों के द्वारा मादक पदार्थों अवैध आग्नेयास्त्रों की धरपकड़ हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व वृताधिकारी झालावाड़ बृजमोहन मीणा के निकटतम सुपरविजन थाना अधिकारी बकानी अशोक कुमार के नेतृत्व में आदतन अपराधी मादक पदार्थ अवैध हथियार की तरह पकड़ हेतु टीम गठित कर जिला स्पेशल टीम के सहयोग से सूचना संकलन व आधुनिक तरीकों से गुंडा बदमाश पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 

दिनांक 4 जून 2023 को थाना बकानी टीम द्वारा कड़ी नाकाबंदी की जा रही थी, इस दौरान नाकाबंदी में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आ रहे थे जो पुलिस नाकाबंदी को देखकर संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल भगाकर ले जाने लगे। इस दौरान 2 व्यक्तियों को डिटेन कर उनका नाम पता पूछा तो अपना नाम प्रहलाद पुत्र नानूराम जाती भील उम्र 31 साल निवासी शिवपुरा थाना बकानी जिला झालावाड़ व ललित उर्फ भोला पुत्र बालचंद जाति पारेता उम्र 32 साल निवासी उमेदपुरा थाना बकानी जिला झालावाड़ होना बताया। व्यक्तियों पर संदेह होने से डिटेन कर तलाशी ली गई तो उनके पास से दो कट्टों में कुल 45 किलो 320 ग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा जप्त किया गया। 
उक्त मादक पदार्थ तस्करी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की व बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक व अफीम की खरीद-फरोख्त व मामले में लिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE