BREAKING NEWS
BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 5:35 pm
BIG NEWS : आखिर क्यों होता है ऐसा...? आजादी का 75वां अमृत महोत्सव और घोड़ी पर बैठा दूल्हा, जैसे ही निकला गांव की गलियों से तो शुरू हुआ पथराव, हादसे में पुलिस भी हुई घायल, भारी सुरक्षा पहरे में निकली बारात, 50 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़े भरत यादव की खबर  

Share On:-

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दलित दूल्हे के द्वारा गांव में बिन्दोली निकालना भारी पड़ गया। जहां देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है वहीं मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दलित समाज को लेकर सामाजिक ऊंच नीच के अभी भी मामले सामने आ रहे हैं। 

बुंदेलखंड के छतरपुर जिले अंतर्गत आने वाले बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरई गांव का मामला है। गांव के ही रितेश अहिरवार का विवाह था। जिसके बाद दूल्हे को घोड़े पर बैठकर के गांव में बिन्दोली निकाली जा रही थी, उसी दौरान बारातियों पर पथराव कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस को जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने फरियादी बनकर के 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की है तो 30 अन्य लोगों पर भी मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल की सुरक्षा के साथ में बारात रवाना हुई, और पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, बलवा एट्रोसिटी एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE