BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 12:28 pm
BIG NEWS : रात की 11 बजे का वक्त और पति-पत्नी, जब दोनों के बीच अचानक हुई ये..., फिर जैसे ही परिजनों तक पहुंचा मामला तो मच गया कोहराम, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर    

Share On:-

भवानीमंडी। मामला शहर के गरीब नवाज़ कॉलोनी का है जहां दो पक्षो के बीच पति पत्नी के झगड़े में कांग्रेस पार्षद राजिक अंसारी व उसके ससुराल वाले मे खुनी संघर्ष हो गया। लगभग रात 11 बजे राजिक अंसारी और उसकी पत्नी के बीच कुछ कहासूनी हो रही थी, बात इतनी बिगड़ती चली गई कि दोनों पक्षो के लोगो मे खुनी संघर्ष हो गया और मामला पुलिस तक पंहुच गया। 

पुलिस ने घायल हुए एक पक्ष के साबिर अंसारी, आबिद अंसारी व राजिक अंसारी व दुसरे पक्ष के कल्लू अंसारी, समीर अंसारी, साहाबुद्दीं अंसारी, रियाज अंसारी व बन्टी अंसारी के बयान दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया। 

गौरतलब है कि एक माह पूर्व 8 मई को कांग्रेस पार्षद राजिक अन्सारी की पत्नी ने अपने पति पर मारपीट व दहेज का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया था। वहीं पार्षद राजीक अंसारी ने भी अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मार-पीट का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा होने के चलते उन्होनें अपनी रिपोर्ट वापस ले ली थी। लेकिन एक माह से चल रही खींचतान के बाद दोनों पक्ष फिर से भीड़ गए, जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगों को गम्भीर चोटे आई है। लड़ाई मे 8 घायलो को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय ले जाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और 6 लोगो को रेफर किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE