BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 4:43 pm
BIG NEWS : एमपी में दिल दहला देने वाली घटना, शादी के 18 दिन बाद ही पति बना हैवान, सूचना मिलते ही मौके लिए दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर | जिस महिला को अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सात वचनों के साथ पत्नी स्वीकार किया था, मात्र 18 दिन में ही उससे मोहभंग हो गया और गुस्साए पति ने उसकी चाक़ू से हत्या कर दी। बड़ी बात ये है कि आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया जिसे अस्पताल में भारती कराया गया है। मामला  इंदौर के समीप महू गाँव का है, जहाँ उस घर में मातम छाया हुआ है जिसमें 18 दिन पहले शादी की शहनाई बज रही थी। सवाल उठ रहे है कि मात्र 18 दिन के अन्दर आखिर पति पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ के पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी इतना ही नहीं हत्या के बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और हत्यारे पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। ग्रामीण एसपी हितिका वासले ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पति शादी नहीं करना चाहता था, हालांकि पुलिस बारीकी से हत्या के कारणों को जानने का प्रयास करने में लगी है, फिलहाल पुलिस पति के इलाज पर फोकस कर रही है उसके बयान  के बाद तफ्तीश आगे बढ़ेगी। उधर शादी के मात्र 18 दिनों के बाद ही पति द्वारा बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर देने के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी अब पुलिस की जांच पर ही हत्या का सही कारण सामने आने की उम्मीद है, आरोपी पति को इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE