BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 12:21 pm
BIG NEWS : 14 साल की नाबालिग और डोरे-राखी का रिश्ता, जब बंद कमरे में भाई बना हैवान तो सहम उठा परिवार, फिर जैसे ही पीड़िता ने सुनाई दर्द की वो दास्तां तो उड़ गए सभी के होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। शहर के हीरानगर में एक 14 साल की एक नाबालिग छात्रा से रेप हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के चचेरे भाई का दोस्त है। वह अपने साथ उसे लेकर गया था। जिसके बाद कमरे में बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने मामले में पीड़िता के बयान लिए हैं। जिसके बाद आरोपी को रात में हिरासत में ले लिया गया।

टीआई दिलीप पुरी के मुताबिक 14 साल की पीड़िता की शिकायत पर संजय पुत्र चंद्र मोहन पंथी के खिलाफ रेप ओर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक घटना 10 दिन पुरानी है। जिसमें संजय पंथी पीड़िता के पास आया और कहा कि मेरी मम्मी बाहर गई है घर आकर खाना बना देना। परिचित होने के चलते पीड़िता उसके साथ चली गई। यहां संजय पंथी ने घर पहुंचने के बाद पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती कर दी। पीड़िता ने इस दौरान बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। रेप करने के बाद वह पीड़िता को डरा धमकाकर घर पर छोड़ गया।

राखी बांधती थी पीड़िता- 
पीड़िता ने बताया कि संजय उसके घर आता-जाता था। वह उसे राखी बांधती थी। लेकिन फिर आरोपी उसे डरा धमकाकर संबंध बनाने की बात करने लगा। पीड़िता ने यह बात अपने माता-पिता को बताई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद संजय केो हिरासत में ले लिया है।

रेप कर ले गया 70 हजार-
मल्हारगंज पुलिस ने भी 36 साल की महिला की शिकायत पर सकलेन निवासी मुकेरीपुरा मजिस्द के पास खिलाफ रेप ओर रुपए ऐंठने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह सकलेन को 3 साल से जानती है। दोनों की दोस्ती होने के बाद सकलेन ने शादी की बात की। जिसके बाद कई बार उसके साथ रेप किया। आरोपी तीन सालों से उसे शादी के नाम पर धोखा दे रहा है। इस दौरान उसने बीमारी ओर अन्य बातों का बहाना करते हुए 70 हजार रुपए भी ठग लिये। पुलिस ने सकलेन को हिरासत में ले लिया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE