BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 7:24 pm
BIG NEWS : जिले का हर्कियाखाल फंटा और राजस्थान पासिंग टेम्पो, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी के बाद वाहन रोककर ली तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए रजाई-गादी के आड़ में क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े खबर  

Share On:-

जीरन। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी ने सभी थाना प्रभारियो को अफीम डोडाचूरा की तस्करी रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व मे वाहन नंबर टाटा टेंपो आरजे 17 जीए 2299 मे रजाई गादी के नीचे छुपाकर 54 किलो डोडाचूरा ले जाते आरोपी मुकेश पिता लालचंद मेघवाल उम्र 23 वर्ष नि मेघवाल मोहल्ला नारायण खेडा थाना भवानीमंडी जिला झालावाड, सूरज पिता पप्पु लाल मेघवाल उम्र 21 वर्ष नि मेघवाल मोहल्ला नाराय़ण खेडा थाना भवानी मंडी जिला झालावाड को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी भवानी मंडी से डोडाचूरा लेकर राजस्थान मे देने जा रहा था। जिनको मुखबीर सूचना पर पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल के सामने पकडकर अपराध क्रमांक 147/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिनको न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

उक्त कार्यवाही मे उनि आरसी खंडेलवाल, प्रआर लक्ष्मीनारायण शर्मा, प्रआऱ गोविंद सिंह, प्रआर अमित भावसार, आर राम पाटीदार, आर धर्मेन्द्र सिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE