BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 7:50 pm
BIG NEWS : एमपी का ये शहर और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, जब 3 बच्चों की मां ने दिया इस भयानक घटना को अंजाम तो सहम उठा हर कोई, सीसीटीवी ने खोला राज, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर | तीन बच्चों की मां ने चौथा गर्भ ठहरा तो गोली खाकर गर्भ गिरा दिया। बाद में भ्रूण को कचरे की पेटी में फेंक आए। भ्रूण चार से पांच महीने का बताया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भ्रूण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और आरोपी माता-पिता तक पहुंची। प्रारंभिक तौर पर पुलिस की जांच में सामने आया है कि अनचाहा गर्भ ठहरने के कारण उन्होंने ऐसा किया। महिला की पहले से एक बेटा और दो बेटियां हैं। पति प्राइवेट स्कूल में जॉब करता है।
राजेंद्र नगर थाना के प्रभारी सतीश पटेल के मुताबिक 8 जून को क्षेत्र के लोगों के द्वारा सूचना मिली थी कि गणेश हाइट्स सिलीकॉन सिटी पार्किंग के पास कचरा पेटी में नवजात का भ्रूण पड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये बहुत ही संगीन मामला था। सूचना के बाद क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। साथ ही क्षेत्र के सरकारी अस्पताल से जानकारी जुटाई गई जहां, गर्भवती महिलाओं की जानकारी रखी जाती है। वहां से उनकी लिस्ट निकाली गई। पुलिस ने बताया सारे सीसीटीवी फुटेज देखे गए। तब भ्रूण फेंकने आई महिला के बारे में सुराग मिला और उनके सिलीकॉन सिटी में होने की जानकारी मिली। हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया। उनसे जब कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। पहले से उनके तीन बच्चे हैं। ये अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी थी इसलिए उन्होंने ऐसा किया। मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।
महिला हाल ही में मायके से लौटी थी। ऐसे में महिला की डीएनए जांच भी कराई जाएगी। बता दें कि पहले भी कचरा पेटी में नवजात भ्रूण मिलने के मामले सामने आते रहे हैं। कई मामले में तो ये पता नहीं चल पाया कि नवजात भ्रूण कौन फेंक कर गया था। इस केस में भी सीसीटीवी फुटेज आरोपी माता-पिता तक पहुंचने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE