BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<     NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की ग्रामीण विकास.. <<     BIG NEWS : नीमच के पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज.. <<     डीजे गाड़ी में वेल्डिंग के दौरान हादसा या.. <<     यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<     KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 8:14 pm
BIG NEWS : पति-पत्नी का विवाद और 4 साल की मासूम, जब पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें तो सहम उठा परिवार, मासूम ने नानी को बताई गंदी बात, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर | पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी मायके में बेटी की साथ रहने लगी। पति अचानक मायके पहुंचा और बिना बताए बेटी को अपने साथ ले गया। बाद में पता चला कि उसने बेटी के साथ अश्लील हरकत की है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ खिलाफ दर्ज किया है।
एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना 6 जून की है। पत्नी ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है और वह उसके मायके में रह रही है। घटना वाले दिन आरोपी पति मायके में आया और उसकी 4 साल की बेटी को बिना बताए लेकर चला गया। एमआईजी थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार रात 10 बजे पति से बेटी को वापस दिलवाया गया। शुक्रवार को नानी बेटी को नहला रही थी तब बेटी ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। पूछने पर बेटी ने बताया कि पापा ने अश्लील हरकत की। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
एक अन्य मामले में ति के अवैध संबंध के बारे में पत्नी को पता चला। पत्नी ने महिला के साथ पति के फोटो लैपटॉप और मोबाइल से निकाल लिए। इसके बाद पति का बर्ताव ही बदल गया। उसने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी उषा उर्फ प्रांजल दुबे निवासी तुलसी नगर की शिकायत पर आरोपी पति अभिषेक दुबे, सास किरण दुबे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फरियादी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। दोनों के फोटो उसने पति के लैपटॉप और मोबाइल से निकाले थे। इस बात को लेकर पति मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। सास और पति दोनों का कुछ समय से व्यवहार भी बदल गया। पति को समझाने मायके वाले आए तो उन्हें भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आए दिन पति के द्वारा भाई और पिता से पैसे मांगने के लिए दबाव बनाया जाता है। बात नहीं मानने पर जान से मारने और दूसरी शादी करने की धमकी देता है। मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE