शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध उत्खनन परिवहन, अवैध शराव के निर्देश पर करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। कि मुंगावली तिराहे हाईवे रोड़ पर एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लिये वारदात करने की नियत से घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये करैरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुँचकर मुखबिर के बताये हुलिया का व्यक्ति पुलिस को पास आता देख भागने लगा। जिसे पुलिस टीम की मदद से पकड़कर नाम पूछने पर उसने अपना नाम पवन परिहार निवासी दुर्गापुर थाना प्रेमनगर जिला झांसी उप्र का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल व दो जिंदा राउण्ड जप्त कर पुलिस ने आरोपी के विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पिस्टल के सप्लायरों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।