देवास | दो परिवार में विवाद के दौरान फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। सतवास थानांतर्गत ग्राम गोला गुठान में जाट समाज के देदड़ और गोदारा परिवार में पुरानी राजनीतिक रंजिश चली आ रही थी। रविवार सुबह हुई फायरिंग में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता कैलाश गोदारा और चचेरे भाई राजेश पिता नारायण गोदारा की मौत हुई है।
एसडीओपी ज्योति उमठ सहित आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम शवों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद सतवास के सरकारी अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अभी एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।