BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 3:18 pm
BIG BREAKING : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़े महावीर सैनी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सरवानिया महाराज चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरवानिया महाराज में रविवार को जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। यहां चाकूबाजी की घटना के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सरवानिया महाराज में खेती की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने करीब 13 साल पूर्व कचरुलाल व बगदीराम से जमीन खरीदी थी। तभी से देवीलाल और ईश्वर पिता कचरूलाल जाति मीणा प्रतिदिन विवाद कर रहे थे। जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह भी जब जगदीश गायरी अपने खेत पर कार्य कर रहा था तभी पीछे से आए देवीलाल पिता कचरूलाल जाति मीणा ने हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए भगतराम पिता भंवरलाल जाती गायरी उम्र 65 वर्ष निवासी अरनिया मामादेव सरवानिया महाराज को चाकू लग गया। चाकू लगने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा। इस घटना में देवीलाल पिता कचरूलाल, ईश्वर पिता कचरूलाल घायल हुए हैं। इनको जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद जावद थाने ले जाया जाएगा। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सरवानिया महाराज चौकी पर कई बार दिए आवेदन-
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि इस विवाद को लेकर सरवानिया चौकी पर कई बार आवेदन दिया। लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। यदि पुलिस समय रहते ध्यान देती तो आज यह घटना नहीं होती। वहीं सरवानिया चौकी ने 3 महिला व 2 पुरुष को  राउंड अप किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE