BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 4:19 pm
BIG NEWS : 18 साल की युवती और भाई का दोस्त, जब घर लौटते समय रास्ते से हुई गायब तो मच गया हड़कंप, फिर जैसे ही मिली तो माजरा सुन उड़ गए परिजनों के होश, पीड़िता ने खाकी को सुनाई बंद कमरे की वो दास्तां, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल | ऐशबाग इलाके में 18 साल की युवती को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता कैटरिंग में काम करती है। देर रात घर आती थी। 8 जून को काम से लौट रही थी, तभी आरोपी युवक ने रास्ते में रोक कर साथ चलने को कहा। युवती ने जब जाने से मना किया, तो जबरन कार में बैठाकर अपने साथ किराए के रूम पर ले गया। वहां पर पहले से उसका दोस्त मौजूद था। दोनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती को दो दिन बंधक बनाए रहे।
पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। इसके बाद बहन के साथ थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
एसआई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि ऐशबाग की रहने वाली 18 साल की लड़की कैटरिंग में काम करती है। जिसके चलते देर रात घर आती है। बुधवार- गुरुवार की दरम्यानी रात 3 बजे लालघाटी से काम निपटाकर घर आ रही थी। तभी हनुमानगंज के रहने वाले अर्जुन पटेल उर्फ अज्जू ने माली मार्केट, ऐशबाग के पास उसे रोक लिया। भाई का दोस्त होने की वजह से लड़की आरोपी को पहचानती थी। लेकिन भाई की लड़ाई हो जाने की वजह से बातचीत बंद थी। अर्जुन उसे अपने साथ चलने को कहने लगा। अर्जुन की बात को नजरअंदाज करके लड़की आगे बढ़ गई। रास्ता सुनसान होने की वजह से अर्जुन ने पीड़िता को जबरन कार में अगवा कर लिया। कोलार स्थित किराए के मकान पर लेकर चला गया। जहां पर छोला मंदिर का रहने वाला उसका दोस्त भवानी सिंह पहले से मौजूद था। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका फरियादी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने फरियादी को कमरे में बंधक बना लिया। शनिवार को फरियादी मौका पाकर छत के रास्ते भागने में कामयाब हो गई। वहां से फूटा मकबरा, हनुमानगंज की रहने वाली अपनी बहन के पास गई। जहां से थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी जहां पर ताला लगा मिला।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE