BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 3:36 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में जमीन विवाद बना फिर मौत का कारण, जीरन के किसान गोपाल ने की आत्महत्या, मृतक ने सुसाइड नोट में लिखे जिम्मेदारों के नाम, परिजनों ने एसपी कार्यालय में शव रख किया प्रदर्शन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात गोपाल पिता कन्हैयालाल ने अपने खेत के पेड़ पर पुश्तैनी जमीनी विवाद को लेकर, प्रताड़नाओं से तंग आकर, फांसी के फंदे पर झूल के अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 55 वर्षीय गोपाल के शव को लेकर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शव लेकर बैठ गए। काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद मृतक गोपाल के परिजन शव ले जाने को राजी हुए। 

गोपाल के पुत्र भरत भट्ट का का आरोप था कि परिवार के लोग हमारी जमीन हड़पना चाहते थे, जिसको लेकर सामने वाले पक्ष के लोग आए दिन विवाद खड़ा करते थे। जिसकी शिकायत पुलिस और सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई। लेकिन पुलिस ने मामले का निपटारा करने के बजाय हमें ही डरा धमका कर उलझाने की धमकी दी।बताया जा रहा है कि मृतक गोपाल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें देवेंद्र, किरण, अमित, मनीष, दौलतराम, राजकुमार, फतेह शंकर, विनोद और अवध के नाम का उल्लेख करते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक गोपाल के परिवार ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की मांग की है। मृतक गोपाल के परिवार का कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई कर ली जाती तो यह घटना घटित नहीं होती।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE