मनासा। एसडीओपी मनासा विमलेश ऊइके के मार्गदर्शन में कुकड़ेश्वर पुलिस टीम द्वारा अवैध रुप से जुआ खेलने वाले चार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार को थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कुकड़ेश्वर सुलभ शोचालय के सामने चार व्यक्तियों दुर्गाशंकर पिता बंशीलाल माली निवासी कुकड़ेश्वर, राजु पिता रामचंद्र खाती निवासी कुकड़ेश्वर, अनिल पिता पुष्कर तम्बोली निवासी कुकड़ेश्वर व अजय पिता दिलीप बंजारा निवासी कुकडेश्वर को अवैध रूप से हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा। जिनसे मौके पर 580 रुपये व 52 ताश के पत्ते कानुनी प्रावधान के तहत जप्त किये गये। जुआ अधिनियम के अंतर्गत होने से आरोपियों के विरुध्द थाना कुकडेश्वर पर अपराध दर्ज कर मामला जांच में लिया है।