शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में 16 साल 8 माह की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले से परिचित शादी-शुदा पड़ोसी युवक ने खेत में ले जाकर किशोरी से गलत काम किया। घर लौटते वक्त बाइक का पेट्रोल खत्म हुआ। यहां रास्ते में दो और युवक मिल गए। दोनों ने किशोरी और उसके पड़ोसी युवक को पुलिस थाने ले जाकर बंद कराने की धमकी दी। डरा-धमकाकर उन्हें अंधेरे में ले गए। यहां पड़ोसी युवक के हाथ बांध दिए और दोनों युवकों ने बारी-बारी किशोरी के साथ ज्यादती की।
बदरवास थाना टीआई सुनील खेमरिया ने अनुसार घटना 21 जून की है। पीड़ित किशोरी ने पड़ोसी रितिक और अन्य दो युवक देवेंद्र यादव और नरेंद्र यादव के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। पता चला है कि रितिक दोनों युवकों को पहले से जानता था। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, पकड़ लिया है।
21 जून की रात 11 बजे माता-पिता दुकान पर थे और मैं बहन के साथ शादी में गई थी। यहां पड़ोस में रहने वाले रितिक पुत्र चुखरा उर्फ राजकुमार यादव का कॉल आया। वह कहने लगा आज कल तू मुझसे बात नहीं करती और शादी में घूम रही है। मुझे तुझसे जरूरी बात करनी है, बायपास पर आ जा। मैं बायपास पहुंची तो रितिक ने बाइक पर बिठाया और बांसखेड़ा वाले रास्ते पर ले गया। रास्ते में बाइक रोक दी और खेत में ले जाकर गलत काम किया। लौटते समय बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
यहां देवेंद्र यादव निवासी श्रीराम कॉलोनी बदरवास और नरेंद्र यादव उर्फ टुंडा निवासी ग्राम सड बाइक से आए। उन्होंने बाइक की चाबी छीन ली ओर कहने लगे कि तुम्हें खतोरा थाने लेकर चल रहे हैं। हमें डराकर सड वाले रास्ते पर ले गए। वहां अंधेरे में रितिक के हाथ-पैर बांध दिए, फिर मुझे खाईखेडा रोड तरफ खेत में ले जाकर पहले नरेंद्र ने फिर देवेंद्र ने मेरे साथ गलत काम किया।
रितिक (20) पुत्र राजकुमार यादव निवासी वार्ड क्रमांक 6 पेट्रोल पंप के सामने बदरवास। रितिक की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई है। वह 8वीं तक पढ़ा है।
देवेंद्र (23) पुत्र पप्पू यादव निवासी श्रीराम कॉलोनी बदरवास। वह किसान पिता का इकलौता बेटा है और गुमटी चलाता है। यह 5वीं तक पढ़ा है।
नरेंद्र उर्फ टुंडा (40) पुत्र तुलसीराम यादव निवासी ग्राम सड। इसके 3 बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 16 साल की है। वह 5वीं तक पढ़ा है व खेती करता है।